CG : सरकार से मिली अनुमति, शराब घोटाले में अब 29 आबकारी अफसरों की जल्द होगी गिरफ्तारी …

रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने (अभियोजन) की आधिकारिक अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिली इस हरी झंडी के बाद अब महकमे में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

वर्तमान में सभी अधिकारी निलंबित हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की फाइल पिछले एक महीने से मंत्रालय के गलियारों में दबी हुई थी। चर्चा है कि शासन स्तर पर कुछ प्रभावशली लोग इन दागी अधिकारियों को बचाने की जुगत में लगे थे। हालांकि, विभागीय मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया। जैसे ही फाइल मंत्री के पास पहुंची, उन्होंने बिना देरी किए इस पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके बाद फाइल वापस ईडी को सौंप दी गई है।

ईडी की चार्जशीट में शामिल इन 29 अधिकारियों की भूमिका बेहद संदिग्ध पाई गई थी। पूछताछ के दौरान इन अफसरों ने स्वयं स्वीकार किया था कि शराब सिंडिकेट से उन्हें हर महीने एक निश्चित रकम (कमीशन) प्राप्त होती थी। यह बंधी-बंधाई राशि अवैध शराब की बिक्री को बढ़ावा देने और दुकानों पर हो रही ओवररेटिंग की अनदेखी करने के एवज में दी जाती थी। जिला स्तर से लेकर मुख्यालय तक भ्रष्टाचार का यह जाल पूरी तरह व्यवस्थित था। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कुल 33 आबकारी अधिकारियों को आरोपित बनाया था। इनमें से तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास, एमडी अरुणपति त्रिपाठी और अनिल टुटेजा जैसे रसूखदार नाम पहले से ही जेल की हवा खा रहे हैं। अब जिन 29 अधिकारियों पर इन अधिकारियों पर अब गाज गिरनी तय है उनमें नवीन प्रताप सिंह, गंभीर सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, नीतू नोतानी, अरविंद पटले, प्रकाश पाल, अनंत कुमार सिंह,अश्वनी कुमार अनंत, अनिमेष नेताम, मंजूश्री केसर, जनार्दन सिंह कौरब, प्रमोद कुमार नेताम, देवलाल वैद्य, दिनकर वासनिक, वेदराम लहरे, इकबाल अहमद खान, मोहित जायसवाल, नितिन खंडूजा, जीतूराम मंडावी, अलेख राम सिदार, लखन लाल ध्रुव, आशीष कोसम, गरीबपाल सिंह, विजय सेन शर्मा, विकास गोस्वामी, सौरभ बक्शी, राजेश जायसवाल, सोनल नेताम और रामकृष्ण मिश्रा। ईडी के पास अब इन आबकारी अधिकारियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार आ गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जांच एजेंसी जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है या साक्ष्यों के आधार पर सीधे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

16 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

16 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

17 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

17 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

17 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

17 hours ago