छत्तीसगढ़

CG : सरपंच समेत 9 लोग घायल, स्कार्पियों और कार की भिड़ंत …

सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदेली गांव के बस स्टैंड के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैजैपुर-बाराद्वार मार्ग पर स्कार्पियों व कार की आमने – सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आमाकोनी ग्राम पंचायत के सरपंच ओमकार चंद्रा सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कार जैजैपुर से बाराद्वार की ओर जा रही थी, सामने से एक स्कॉर्पियो बाराद्वार से जैजैपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नंदेली स्थित बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार पुनिराम टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। अमाकोनी गांव के सरपंच ओमकार चंद्रा सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है, स्कॉर्पियो में भी तीन से चार लोग सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। हालांकि देर रात तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

29 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

39 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

44 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

49 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

1 hour ago