रायपुर. जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरिया फैक्ट्री में देर रात खड़ी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. ट्रक जलकर खाक हो गई.
जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे यह घटना हुई. सरिया फैक्ट्री के परिसर में खड़ी ट्रक में अचानक आग लगी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि घटना में ट्रक पूरी तरह जल गई. वाहन में आग लगने का कारण अज्ञात है. पुलिस की टीम इसकी जांच कर रही है.
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…