CG : ससुराल में होली के दिन नाराज हुआ दामाद, घर लौटते ही पत्नी को पीटा …

बिलासपुर। मंगला में रहने वाला युवक होली पर अपनी साली को रंग लगाने के लिए ससुराल गया था. साली ने जीजा से रंग लगवाने से मना कर दिया. तब युवक ने घर आकर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी. मारपीट से घायल पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

मंगला के महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है. महिला ने बताया कि उसका पति उसे छोड़कर साली से शादी करने की बात कहता है. इसी बात को लेकर वह आए दिन मारपीट करता है. होली पर वह अपनी साली को रंग लगाने के लिए ससुराल उसलापुर पहुंच गया. तब साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया.

ससुराल के लोगों ने भी उसे मना किया. तब उसने घर के सामान काे फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद वह अपने घर आ गया. उसने ससुराल में अच्छा व्यवहार नहीं होने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से मारपीट की. महिला ने किसी तरह अपने पति को संभाला. इसी बात को लेकर उसने गुरुवार को अपनी पत्नी से मारपीट की. उसने पत्नी को घर से निकालने की कोशिश की. महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…

8 minutes ago
राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…

11 minutes ago
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…

19 minutes ago
CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…

22 minutes ago
राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस,…

22 minutes ago