कोरबा, जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया। आरोप है किए बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने.चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। खुशबू की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई। वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचाए जहां समझौता हुआ
चांदराम कश्यप ने मानिकपुर चौकी में बहू की शिकायत दर्ज कराई है। समझौते के बाद खुशबू ससुराल लौट आई। वापस आने के बाद एक दिन जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गएए तब वह घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। चांदराम और उनका बेटा बहू की तलाश में उसके मायके हरदी बाजार मूढाली गए। वहां खुशबू के पिता ने बताया किए वह घर पर नहीं है। उल्टा उन्होंने चांदराम को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे नहीं छोड़ेंगे। वहीं चांदराम ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता के बयान के बाद ही बाकी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन मालाखेड़ी,…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगर आप अपनी गाड़ी किसी व्यस्त सड़क किनारे…
कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल…
रायपुर ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल रमेन डेका ने आज…
भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…