CG : सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध

कोरिया, खरीफ फसलों में मुख्य रूप से लगाई जाने वाली धान की फसल के लिए कोरिया जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज भंडारण किया गया है। जिला प्रशासन ने कोरिया जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने निकट के सहकारी समिति में जाकर मानक बीज और आवश्यकता के अनुसार खाद लेकर समय पर बुवाई करें जिससे भरपूर फसल प्राप्त हो सके।

16 समितियों में सुविधा
कोरिया जिले में स्थित कुल 16 सहकारी समितियां में 6960 मेट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है जिसमें से 3677 मेट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को रन के माध्यम से किया गया है एवं 3283 मेट्रिक टन खाद का भंडारण शेष है। सभी समितियां में खरीफ के लिए प्रमाणित बीजे का भंडारण 2809 क्विंटल का भंडारण किया गया है जिसमें 1182 क्विंटल बीच का उठाव किसानों के द्वारा किया जा चुका है एवं 1627 क्विंटल बीच शेष है।

कलेक्टर कोरिया
कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने किसानों को खरीफ फसलों में उचित मात्रा में जैविक खाद और कम मात्रा में रासायनिक खाद का उपयोग करने की अपील करते हुए समिति में उपलब्ध बीजों का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रमाणित बीज निकटतम समितियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और समय पर बुवाई करके किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि
कोरिया जिले के उप संचालक कृषि श्री राजेश भारती ने बताया कि डीएपी खाद इस्तेमाल करें, या फिर डीएपी के स्थान पर 12-32-16 यानी इफको या 20-20-0- 13 का उपयोग डीएपी के पूरक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। साथ ही किसान यूरिया और सुपर फास्फेट को मिला कर डीएपी के रूप में उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि बीज एवं खाद का उठाव शीघ्रता से करें जिससे भविष्य में परेशानी से बचा जा सके

kgnews

Recent Posts

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

रायपुर  जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…

20 minutes ago
उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी)  क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…

26 minutes ago
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी, जेवर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी, जेवर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

भोपाल  त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…

36 minutes ago
विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…

58 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…

58 minutes ago
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

1 hour ago