छत्तीसगढ़

CG : सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर खाद्य सामग्रियों की सघन जांच अभियान

कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना है। अभियान के सुचारू रूप से संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल का गठन किया गया है।

इसी क्रम में औषधि जांच दल के द्वारा 27 अप्रैल 2026 को 06 कॉस्मेटिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, सभी दुकान के संचालकों को क्रय विक्रय दस्तावेजों के संधारण, एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स का पृथक संधारण, प्रोडक्ट में बैच न0 सहित अन्य जानकारी युक्त जांच कर क्रय करने संबंधी निर्देश दिये गये। माजिसा एजेंसी, विकास नगर से एक कॉस्मेटिक का सैंपल जांच हेतु राज्य के परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया तथा खाद्य जांच दल द्वारा विभिन्न गुपचुप ठेला, मोमो सेंटर, चाट कॉनर एवं डोसा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी संचालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाथों में ग्लावस, कैप, एप्रन का उपयोग) एवं परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाली कच्ची सामग्री जैसे प्याज, टमाटर आदि को ताजा काटकर उपयोग करने एवं खाद्य रंग का प्रयोग निर्धारित मानक (100 पीपीएम / 1 ग्राम प्रति 10 किग्रा खाद्य सामग्री) के अनुसार ही करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलाया जायेगा, जिसमें जांच दल के द्वारा शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के आधार पर निरीक्षण एवं कार्यवाही की जावेगी।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago