छत्तीसगढ़

CG : सांपों का प्रेम मिलन, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा अद्भुत नजारा …

धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई जब महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सामने सांपों का एक जोड़ा अठखेलियां करता दिखाई दिया। यह नजारा वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। सांपों के जोड़े को लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ लिपटकर घूमते और प्राकृतिक गतिविधियां करते देख कार्यालय के कर्मचारियों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जानकारों के अनुसार बारिश और मानसून के मौसम में सांप अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इसी वजह से खुले स्थानों और हरियाली वाले इलाकों में उनके दिखाई देने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाई दिया यह दृश्य भी मानसून की आहट से जुड़ा माना जा रहा है। वीडियो देखने वाले कई लोगों ने इसे प्रकृति का अद्भुत और दुर्लभ दृश्य बताया। कुछ देर तक वहां मौजूद लोग सांपों की गतिविधियों को देखते रहे और इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

kgnews

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

49 minutes ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

55 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

1 hour ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

1 hour ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

2 hours ago