छत्तीसगढ़

CG : सांप के डसने से गर्भवती महिला की मौत…

कोरबा । जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरमार गांव में मंगलवार दोपहर घर के आंगन में बने टॉयलेट की ओर जा रही आठ माह की गर्भवती महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस हादसे में गर्भस्थ शिशु भी नहीं बच सका। मिली जानकारी के अनुसार, टेंगरमार निवासी फिरतु राम मांझी सुबह काम के सिलसिले में केराकछार गया हुआ था। घर पर उसकी 23 वर्षीय पत्नी राधिका और अन्य परिजन मौजूद थे।

दोपहर के समय राधिका जब आंगन के टॉयलेट की ओर जा रही थी, तभी रास्ते से गुजर रहे कोबरा पर उसका बायां पैर पड़ गया। इससे उग्र हुए सांप ने राधिका के पैर से लिपटकर फन फैलाया और तीन जगह डस लिया। सांप के डसते ही राधिका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को भागते हुए देखा। गंभीर हालत में राधिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

मृतका के पति फिरतु राम ने बताया कि बीते 21 फरवरी को सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी राधिका से हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही राधिका गर्भवती हो गई थी और उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। इस हादसे में पत्नी के साथ-साथ गर्भ में पल रहा बच्चा भी दुनिया देखने से पहले ही चला गया। परिजनों के अनुसार, जिस कोबरा ने राधिका को डसा, वह पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास बाड़ी में देखा जा रहा था।

kgnews

Recent Posts

CG : चोर कहा गया बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को, सुशासन तिहार के दौरान हुई जमकर बहस

CG : चोर कहा गया बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को, सुशासन तिहार के दौरान हुई जमकर बहस

बिलासपुर । बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय…

3 minutes ago
CG : धनिया की खेती से किसान की बढ़ी आय

CG : धनिया की खेती से किसान की बढ़ी आय

महासमुंद । जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

7 minutes ago
CG : इन कर्मचारियों को बकाया वेतन पाने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

CG : इन कर्मचारियों को बकाया वेतन पाने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

बिलासपुर . हाईकोर्ट ने अपील में बरी होने पर बर्खास्तगी की अवधि के वेतन पर…

11 minutes ago
CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

कोरबा । जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए एक बड़े…

20 minutes ago
CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

रायपुर । मानसूनी मौसम के सक्रिय होते ही हवाई यात्रियों के लिए मुसीबतें शुरू हो…

24 minutes ago
CG : आग लगने से सर्किट हाउस में हड़कंप

CG : आग लगने से सर्किट हाउस में हड़कंप

गरियाबंद । जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीबन 6.30 बजे आग लग…

27 minutes ago