CG : सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर दिया जोर, पंचायतों में मुनादी के निर्देश

महासमुंद, सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन की तैयारियों एवं खिलाड़ियों के पंजीयन को बढ़ावा देने हेतु आज सुबह 10 बजे कलेक्टर विनय लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आकस्मिक समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीकृत कराने, बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फिट इंडिया, फिट युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।


कलेक्टर लंगेह ने निर्देश दिए कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराया जाए। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिवों को गांव-गांव में मुनादी कर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे डीएमसी रेखराज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

खेल महोत्सव की रूपरेखा

महोत्सव में दो आयु वर्गों (14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष) के लिए कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल जैसे सामूहिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन एवं गेड़ी दौड़ शामिल होंगे। एकल खेलों में तीन आयु वर्ग (14-17, 18-20 एवं 21-24 वर्ष) के खिलाड़ी भाग लेंगे।
खेल महोत्सव का आयोजन पहले संकुल स्तर पर किया जाएगा। फिर विधानसभा और आखिर में लोकसभा स्तर पर किया जाएगा। महासमुंद जिले में 30 संकुल, जबकि धमतरी एवं गरियाबंद जिलों में 10-10 संकुलों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागी www.sansadkhelmahotsav.in पोर्टल अथवा उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

22 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

27 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

32 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

32 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

37 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

47 minutes ago