छत्तीसगढ़

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के अंतर्गत लगभग ₹133 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे, जबकि अध्यक्षता अहिवारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने की।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विधानंद कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना, सरस्वती बंजारे, इंदिरा बंजारे, कीर्ति राज शिवाले, इंद्रजीत राउत, संत कुमारी ठाकुर, पुष्पा विदेशी साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर यादव भवन, उड़िया पारा एवं टाउनशिप में सामुदायिक भवन, विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण, मुक्तिधाम सुविधा विस्तार, ए.वी. स्कूल के समीप बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड, आंगनबाड़ी भवन सहित अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

स्वागत उद्बोधन में नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना ने विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को विकास कार्यों का प्रेरणास्रोत बताते हुए सांसद विजय बघेल की सरल कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने कहा कि सांसद विजय बघेल के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और अहिवारा नगर पालिका विकास की नई पहचान बन रही है। नगर पालिका अध्यक्ष विधानंद कुशवाहा ने कहा कि अहिवारा नगर पालिका कर संग्रह, वृक्षारोपण और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश की अग्रणी नगरपालिकाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। पार्षद सरस्वती बंजारे ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं की सराहना की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहिवारा-जामुल जल प्रदाय योजना से लगभग 35 गांवों को लाभ मिलेगा। साथ ही अशोक बाफना की मांग पर डोमशेड निर्माण के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति देने की घोषणा भी की। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि जनता का विश्वास ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत है और जनसेवा उनका सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सांसद ने अहिवारा के विकास एवं तहसील क्षेत्र की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने बाटलीवाला क्रिकेट ग्राउंड में लगभग ₹25 लाख की लागत से विकसित खेल मैदान का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका परिषद अहिवारा के आयुक्त प्रवीण गहलोत ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

रायपुर 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

35 minutes ago
इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

भिंड  मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं…

1 hour ago
MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

भोपाल  विधानसभा के मानसून सत्र में नगरीय विकास विभाग ने अग्निशमन और कॉलोनी विधेयक पेश…

1 hour ago
MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर

MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर

इंदौर   मध्य प्रदेश पुलिस अब अपराधियों पर सिर्फ जमीन से नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी…

1 hour ago
ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

11 hours ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

11 hours ago