छत्तीसगढ़

CG : साइबर क्राइम से बचाने के लिए स्कूली बच्चों को दी जानकारी…

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत साइबर क्राइम पर नियंत्रण पाने के लिए राजधानी के सभी स्कूलों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को सभी तरह के साइबर क्राइम से बचाने, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने साइबर अपराधियों की ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही इससे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे |

स्कूल में कैंप लगाकर की जा रही है इस अभियान की शुरुआत |

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा  सकूलों में कैंप लगाकर साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है| पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल से शुरू होने जा रही है जहां 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे से मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम कैसे होता है ? और उससे बचने के उपाय बता कर उन्हें वॉलिंटियर के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि वह अपने माता पिता, घर के सदस्यों, पड़ोसियों दुकानदारों, सब्जी बेचने वालों सहित अपने अन्य मित्रों को मोबाइल पर आने वाले कॉल, मैसेज, लिंक के माध्यम से ठगी करने वालों से बचने और सुरक्षित रहने की जानकारी देकर इस अभियान में जोड़कर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए साइबर क्राइम करने वालों के मुंह पर तमाचा मारते हुए उनके अपराध के झांसे में आने से लोगों को बचा सके और शासन – प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के सहयोगी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके |

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के  प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्कूलों में साइबर क्राइम जागरूकता कैंप की शुरुआत राजधानी से की जा रही है बाद में इसका दायरा बढ़ाकर प्रदेश के अन्य शहरों  के स्कूलों में भी किया जाएगा |

इस साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के इस महाअभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रह कर ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में जानकारी साझा करेंगे|

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के इस साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में खालसा एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारी, समाज के प्रमुख लोगों के साथ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे |

kgnews

Recent Posts

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

2 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

7 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

13 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

16 minutes ago
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

इंदौर बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम समोसे की खुशबू आए, तो किसी का भी…

20 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

50 minutes ago