छत्तीसगढ़

CG : साइबर ठगों से सतर्क रहें, सरकारी विभाग में हड़कंप

महासमुंद। जिले के विकासखंड बसना और सरायपाली के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को पी.एच.ई. विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा दे रहे हैं। इसके बदले वे पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च के नाम पर रकम मांग रहे हैं। बसना के दुधीपाली पंचायत में एक सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि से इस तरह की कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक और ठगी का प्रयास है।उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।साथ ही फोन पे, गूगल पे या अन्य माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।और संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें।

सहायक अभियंता सरायपाली ने बताया कि विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर क्राइम के ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता पी.एच.ई. विभाग रायपुर के नाम से फोन नं. +91-9473621164 एवं योगेश कुमार पी.एच.ई. विभाग महासमुन्द के नाम से फोन नं. +91-9127269740 पर कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द से बात कर रहे हैं, आपके पंचायत में प्रधानमंत्री नल जल में काम करने के लिए लेबर लोग जा रहे है, उनके राशन के लिए 60000 रूपये आपके खाते में डाल रहे, बोला जा रहा है तथा 60000 रूपये में से गाड़ी खर्चा एवं रास्ते का अन्य खर्च के नाम पर 20000 रुपये फोन पे नंबर +91-8403856013 पर श्रीकांत शर्मा के पास भेजने कहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी प्रकार के राशि हेतु किसी भी सरपंचों के पास कॉल नहीं किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भ्रामक है। अगर किसी के पास इस प्रकार का कॉल आता है तो कृपया अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।

kgnews

Recent Posts

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

23 seconds ago
CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास…

25 minutes ago
CM विष्णु देव साय आज कवर्धा में BJP के नए जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

CM विष्णु देव साय आज कवर्धा में BJP के नए जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

33 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

46 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

50 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

52 minutes ago