छत्तीसगढ़

CG : साजिश के तहत बुलाया, चाकू मारे और मरा समझकर भागे दगाबाज दोस्त

बिलासपुर। बिलासपुर में 3 युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे मरा समझकर खून से लथपथ खेत में फेंक कर भाग निकले। युवक पूरी रात घायल हालत में तड़पता रहा। सुबह लोगों ने देखकर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, लोरमी निवासी सलमान अली रविवार को अपने दोस्तों के साथ कोटा आया था। जहां काम निपटाने के बाद लौटते समय गोबरपाट में रुक गए। इस दौरान दोस्तों ने उसे साथ में शराब पिलाई। देर रात तक युवक शराब पीते बैठे थे।

बताया जा रहा है कि, शराब पीने के दौरान ही सलमान अली से उसके दोस्त बिट्टू वैष्णव व राकेश जायसवाल समेत अन्य ने विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने मिलकर सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस दौरान उसे मरा समझकर हमलावर युवक उसे खेत में फेंक कर भाग गए।

इस बीच सलमान अली पूरी रात घायल स्थिति में खेत में पड़ा रहा और दर्द से कराहते रहा। सोमवार की सुबह लोगों ने खून से लथपथ युवक को देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि, सलमान और उसके दोस्तों के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी पुराने विवाद को लेकर उसके दोस्तों ने उसे मारने की साजिश रची, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद का कारण क्या था। पुलिस घायल युवक से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

10 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

10 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

11 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

12 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

12 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

12 hours ago