छत्तीसगढ़

CG : साधु वेश में पकड़े गए फ्रॉड, संकट आने का डर बताकर करते थे ठगी

जगदलपुर । जगदलपुर पुलिस ने साधुओं के वेश मे ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने का चैन भी जब्त की गई। पकड़े गये सभी आरोपी मध्यप्रदेश के खरगौन के निवासी है। जगदलपुर में सोने की चेन की ठगी करने के बाद आंध्रप्रदेश में किसी और को चूना लगाने के लिए आरोपी निकल पड़े थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आंध्र के कृष्णा जिला के नंदीगामा ग्राम से ठगों को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, पीड़ित अरूण कुमार वर्मा ने ठगी की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई थी। 3 अगस्त की सुबह साढ़े ग्यारह बजे नयापारा कार्यलय में छह लोग साधु के भेष में पहुंचे। आरोपियों ने घर की समस्या और दुकान की समस्या को पूजा पाठ और शुद्धिकरण मंत्र से दूर करने की बात कही। पीड़ित उनके झांसो में आकर पूजा पाठ के लिए राजी हो गया। इस दौरान आरोपियों ने एक रूद्राक्ष की माला निकालकर पीड़ित अरूण कुमार को पहना दिया और उसके गले की सोने की चेन निकाल लिया। ठगी के बाद 108 बार आंख बंद कर ओम नमः शिवाय करने को कहा। जैसे ही जाप शुरू हुई तो आरोपी मौका देख फरार हो गये। आरोपियों को आंध्र प्रदेश के थाना नंदीगामा जिला कृष्णा से आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किए एवं सोने की चैन बरामद की गई। आरोपी सुरेश नाथ के ऊपर देश भर में कुल 25 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।

आरोपियों के नाम 1. सोहन नाथ पिता सुरेश नाथ उम्र 20 साल निवासी ग्राम उन, इन्द्रा कालोनी नदीपारा थाना उन जिला खरगौन (म०प्र०) 02. शंकर नाथ पिता उत्तम नाथ उम्र 19 साल निवासी ग्राम कसरावत थाना कसरावत जिला खरगौन (म०प्र०) 03. सुरेश नाथ पिता स्व0 रामनाथ उम्र 42 साल निवासी ग्राम उन इन्द्रा कालोनी नदीपारा थाना उन जिला खरगौन (म०प्र०) 25 अपराध पंजीबद्ध 04. विक्की नाथ पिता उत्तम नाथ उम्र 24 साल निवासी ग्राम कसरावत वार्ड कंमाक 04 थाना कसरावत जिला खरगौन (म०प्र०) 05. बालू कोर पिता बादया कोर उम्र 60 साल जाति भिलाले निवासी बाजूडपुरा बिटेर पंयायत थाना बल्लकवाडा जिला खरगौन (म०प्र०) 06. हेमू नाग पिता हरचंद नाग उम्र 40 साल निवासी कसरावत वार्ड कंमाक 04 थाना कसरावत जिला खरगौन (म०प्र०)

kgnews

Recent Posts

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

6 minutes ago
CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 198.5 मिमी औसत वर्षा हो…

10 minutes ago
CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

जशपुरनगर । मानसून सीजन को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए जिला…

13 minutes ago
CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

21 minutes ago
CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

24 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में…

27 minutes ago