अम्बिकापुर । दुपहिया वाहन चोरी के एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विशेष पुलिस टीम एवं थाना लुंड्रा द्वारा आरोपियों के कब्जे से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से चोरी की गई 5 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 5 लाख रुपये बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी शंकर कुमार पैकरा निवासी उदारी बहेरापारा थाना लुन्ड्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जून को प्रार्थी अपने दुपहिया वाहन से साप्ताहिक बाजार उदारी गया था, प्रार्थी अपने मोटरसायकल कों साइड में खड़ा कर बाजार करने चला गया था, वापस आने के बाद प्रार्थी देखा कि प्रार्थी का मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नहीं था जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विशेष पुलिस टीम एवं थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल संदेहियों के सम्बन्ध मे मुखबिरों को सतर्क किया गया था एवं विशेष टीम के सदस्य घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों पर पैनी नजर रखे हुए थे। जरिये मुखबीर पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम आरा चौकी बारियों राजपुर जिला बलरामपुर निवासी हबीब अंसारी चोरी की हौंडा साइन मोटरसायकल से घूम रहा हैं, जिसे पुलिस टीम के सतत प्रयास से पकडक़र पूछताछ किया गया।
पूछताछ में संदेही द्वारा अपना नाम हबीब अंसारी आरा चौकी बारियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर का होना बताया, संदेही के कब्जे में रखे दोपहिया वाहन के बारे में पूछताछ करने पर टाल मटोल कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा संदेही से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उक्त हौंडा साइन वाहन को उदारी साप्ताहिक बाजार से चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी से अग्रिम पूछताछ करने पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कुल 5 दुपहिया वाहन चोरी कर अपने कब्जे में छिपाकर रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर कुल 5 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है। सरगुजा पुलिस द्वारा गत माह से अभी तक दोपहिया वाहन चोरी के मामलो में अभियान चलाकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 28 नग दोपहिया वाहन विभिन्न आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया हैं।
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…