डोंगरगढ, नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है। हालांकि दोनों चुनाव चरणों में होने से कुछ दिनों का अंतराल मिला है। लेकिन पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि 3 फरवरी निर्धारित है। सरपंच व जनपद सदस्य पद के लिए 50 प्रतिशत से अधिक सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो चुकी है।
कांग्रेस ने गुरुवार को 12 जनपद सदस्य प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इनमें क्षेत्र क्रमांक 9 कोलिहापुरी सामान्य महिला से मंजू नरेंद्र वर्मा, 10 बोरतलाव एसटी मुक्त से अशोक ठाकुर, 12 बरनारा एसटी मुक्त से जेठू चंद्रवंशी, 16 मुड़पार सामान्य महिला से सरिता जयचंद वर्मा, 17 मुसराकला सामान्य से लक्ष्मी नरेंद्र साहू, 18 भानपुरी सामान्य महिला से सरिता रामस्वरूप धुर्वे, 24 सेम्हरा सामान्य मुक्त से मनहरण सिन्हा, 11 तोतलभर्री एसटी महिला से हितेश्वरी दिनेश ठाकुर, 13 अछोली सामान्य महिला से त्रिवेणी तिलोक साहू, 19 कलकसा एसटी महिला से अहिल्या रामेश्वर कंवर और 21 रीवागहन एससी महिला से पार्वती चंदेल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। जल्द ही बची 13 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
डोंगरगढ़ ब्लॉक के गांवों में 4 सीट जिला पंचायत की आती है। इनमें क्षेत्र क्रमांक 7 तुमड़ीबोड़ ओबीसी मुक्त व क्षेत्र 9 राका सामान्य मुक्त के लिए आरक्षित है। जबकि क्षेत्र 8 बेलगांव सामान्य महिला व क्षेत्र 10 बोरतलाव एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। इन सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। 25 सदस्यों वाले डोंगरगढ़ जनपद में 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। वहीं अध्यक्ष की कुर्सी पर ओबीसी महिला ही बैठेंगी। जबकि ओबीसी महिला के लिए केवल एक ही जनपद क्षेत्र की सीट रिजर्व हुई है। इसलिए सामान्य सीटों से ज्यादातर ओबीसी महिलाओं को मौका दिया जाएगा, ताकि अध्यक्ष पद के लिए बेहतर दावेदार सामने आ सके। 25 में से आठ सीट एसटी वर्ग, दो सीट एससी वर्ग व दो सीट ओबीसी वर्ग व 13 सीट सामान्य वर्ग के लिए रिजर्व है। इन्हीं सामान्य सीटों में करीब पांच ओबीसी महिलाओं को टिकट दिया जा सकता है। पांच साल पहले भी अध्यक्ष सीट महिला ओबीसी के लिए ही आरक्षित थी।
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…
भोपाल भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…