छत्तीसगढ़

CG : सायकल ऑन संडे का आयोजन 7 जून को

बलौदाबाजार, विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन सायकल विशेष अभियान का आयोजन 7 जून 2026 रविवार को प्रातः 6 बजे से किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। साइकिल रैली का शुभारंभ योग भवन, पंचशील नगर बलौदाबाजार से होगा।

रैली योग भवन से प्रारंभ होकर परशुराम चौक, कार्यालय नगर पालिका, गौरव पथ रोड, यातायात कार्यालय से मेन रोड, दशहरा मैदान, ज्ञान गंगा विद्या मंदिर स्कूल से यू-टर्न लेकर पुनः दशहरा मैदान, बस स्टैंड, गार्डन चौक, तहसील कार्यालय, कलेक्ट्रेट रोड से योग भवन में समाप्त होगी।इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों एवं समूहों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी https://fitindia.gov.in/worldbicycle&day  पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

26 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

46 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

57 minutes ago
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के…

1 hour ago
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

 भोपाल  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार…

1 hour ago