छत्तीसगढ़

CG : सायबर अपराध की रिपोर्ट तत्काल करें हेल्पलाईन 1930 पर

रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), के महाप्रबंधक राम कुमार तिवारी ने देश में निरंतर बढ़ रही सायबर अपराध की घटनाओं और छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राहकों और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए बैरन बाजार स्थित प्रशासनिक कार्यालय के परिसर में सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस एवं एसएसपी, रायपुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे । अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक तिवारी ने दैनिक बैंकिंग लेन-देन में निरंतर बढ़ते सायबर अपराध से ग्राहकों और उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए पूरी सावधानी बरतने का आह्वान किया तथा समस्त ग्राहकों को बढ़ते सायबर अपराध से सावधानी बरतने के उपाय बताए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस एवं एसएसपी रायपुर ने सायबर क्राईम से संबंधित विभिन्न तरीकों और अपराधों के संबंध में पुलिस की कार्यवाही को विस्तार से समझाते हुए ग्राहकों को जागरुक करने के साथ ही उनके धन की सुरक्षा के प्रति देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक होने के नाते एसबीआई की प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए एसबीआई के इस प्रयास को समय की मांग बताया और बैंक के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ट्राई फोन धोखाधड़ी, सीमा शुल्क पर पार्सल पकड़ना, डिजीटल अरेस्ट, परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी, ट्रेडिंग से तुरंत अमीर बनाने का लालच देने आसान काम/ऑनलाईन जॉब का बड़ा मेहनताना देने का लालच देने, लॉटरी लगने, गलती से पैसा चले जाना, केवाईसी की अविधि समाप्त होना, उदारता से करों की वापसी आदि प्रलोभनों का विस्तार से चर्चा करते हुए इनसे बचने और इनसे प्राप्त कॉल और लिंक को अटेंड न करने का आह्वान किया। उन्होंने धमकियों से न डरने, और संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट चक्षु पोर्टल पर करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्राहकों और स्टॉफ सदस्यों को आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस और बैंक प्रशासन ग्राहकों के हित में लगातार काम कर रहा है और सायबर अपराध की रिपोर्ट राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाईन -1930, सायबर अपराध की रिपोर्ट www.cybercrime.gov.in अथवा report.fishing@sbi.co.in पर अवश्य करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के समापन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राहकों, स्टाफ सदस्यों और पुलिस के जवानों में सायबर अपराध के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। अतिथियों सहित उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा और क्षेत्रीय प्रबंधक विभाष कुमार ने सायबर अपराध से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के गांवो, कस्बों और शहरों में ग्राहकों और आम जनता में जागरूकता विकसित करने के लिए सायबर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सायबर जागरूकता वैन दिनांक 02.12.2024 से 31.01.2025 तक सभी जिलों में वीडियो एवं ऑडियो माध्यम के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में सायबर अपराध के प्रति ग्राहकों और आम जनता में जागरूकता विकसित करेंगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिविल लाईन रोहित मालेकर, बड़ी संख्या में ग्राहक, बैंक के स्टाफ सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे। बैंक के ग्राहकों ने भी इस कार्यक्रम की प्रसंशा की और इसे आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

28 minutes ago
तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…

33 minutes ago
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

48 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

53 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

58 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

1 hour ago