छत्तीसगढ़

CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गूंजेगा योग का संदेश : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की मौजूदगी में होगा भव्य योगाभ्यास

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर जिला मुख्यालय में सजेगा विशेष मंच, तैयारियां तेज

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में एक भव्य और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का यह विशेष आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” की प्रेरणादायी थीम पर आधारित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहाँ सैकड़ों नागरिक एक साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करेंगे।

     इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस सामूहिक योगाभ्यास का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से जागरूक करना तथा उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
     कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल, भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है, ताकि जिले के अधिक से अधिक नागरिक इस आयोजन का हिस्सा बन सकें और योग के महत्व को समझ सकें।
    जिला प्रशासन द्वारा इस सामूहिक योग शिविर में आम जनता, युवाओं और बुजुर्गों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

41 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

53 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

58 minutes ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

59 minutes ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago