सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शासकीय सेजेस स्कूल खेलभांठा सारंगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इस रोजगार मेला में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला के लिए पंजीयन आवश्यक है। जिन आवेदकों ने ऑनलाईन पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं किया है, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। वह पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। रोजगार मेला में साक्षात्कार के लिए शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी , 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज को साथ लाना होगा। इस संंबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त की जा सकती है।
प्राइवेट कंपनी जो नौकरी देगी उनमें सुमित्रा सर्विस स्टेशन इनफन्ट आफ पूंजीपथरा थाना, ग्राम-पूंजीपथरा रायगढ़, स्वतंत्र माईकोफिन प्रा. लि. नियर आफ डिग्री कालेज लोचन नगर रायगढ़, वेदान्ता स्किल स्कूल अम्बेडकर भवन रोक्टर-05 बाल्को नगर कोरबा, टीवीएस ट्रेनिंग सर्विस, प्लाट नंबर 61 रेडी स्ट्रीट अटफिट्टू, अम्बतूर इंडस्ट्रीयल स्टेट चेन्नई, साफ्ट बीट कम्प्यूटर रायगढ़, सेफ इंटेलिजेन्ट सिक्युरिटी सर्विस, आर्य नगर कोहका भिलाई-दुर्ग शामिल है।
इस रोजगार मेला में 5वी, 8वी, दसवीं, 12वी,डिप्लोमा, बीई डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम) आईटीआई डिप्लोमा, आईटीआई (फिटर/वेल्डर) उत्तीर्ण 45 वर्ष के युवाओं को उनके योग्यता अनुसार फील्ड आफिसर, बैंक आफिसर, मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयरिंग, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, स्नातक, टीचिन्ग (ट्युटर) शिक्षक,
सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाइजर, फिल्ड आफिसर सिक्युरिटी ट्रेनर मार्केटिंग मैनेजर एकाउटेन्ट हेल्पर की नौकरी इंटरव्यू के बाद दी जा सकती है। वेतनमान 8 हजार से 20 हजार तक काम के आधार पर है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…
भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा परिवहन…