छत्तीसगढ़

CG : सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक

महासमुंद, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियों का प्रदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एलईडी एवं कला जत्था के माध्यम से किया जाएगा।

प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की भी झलक देखने को मिलेगी।

सिरपुर महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें चित्रकला के माध्यम से सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परंपरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सिरपुर की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराएगी।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

8 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

8 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

8 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

9 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

9 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

9 hours ago