जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एवं श्रद्धालु हुए शामिल

महासमुंद , सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर प्रति दिवस महानदी तट पर शाम 7:30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ओ.पी. चौधरी, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दाऊ लाल चंद्राकर, अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम बसना हरिशंकर पैकरा, डीएमसी रेखराज शर्मा, सरपंच सिरपुर पुष्पा के. माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की आलोकित आभा, जल तरंगों पर झिलमिलाती रोशनी और सामूहिक आरती का भव्य एवं दिव्य दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर गया। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और शांति से परिपूर्ण हो उठा। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *