राजनांदगांव : शहर में भाजपा नेता प्रशांत गोलू गुप्ता के खिलाफ एसपी को शिकायत सौंपी गई है। तुलसीपुर निवासी राजकुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि उनका परिवार लगातार आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
शिकायत में कहा गया है कि मारपीट, लूट, गाली-गलौज और धमकी जैसी घटनाओं में आरोपियों के साथ भाजपा नेता की संलिप्तता है। परिवार का आरोप है कि मामले में प्रभावशाली लोगों का दबाव होने के कारण कार्रवाई में देरी बरती जा रही है।
इधर इस मामले में भाजपा नेता प्रशांत गुप्ता ने भी शिकायतकर्ताओं पर राजनीतिक छवि खराब करने की नियत से शिकायत करने का आरोप लगाया है। गुप्ता ने कहा कि सिन्हा के आरोप बेबुनियाद हैं और इस संदर्भ में उन्होंने भी पुलिस अधीक्षक से अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
राजकुमार के अनुसार, उनके 15 वर्षीय पुत्र को कुछ युवकों ने डरा-धमकाकर उससे लाखों रुपये, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिए। चाकू और पिस्तौल दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और अलग-अलग समय पर करीब सात लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…