छत्तीसगढ़

CG : सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया…

कबीरधाम। जिले के आदिवासी बाहुल्य समरू गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रास्ते में हाथ में टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण वहां से गुजरे, उसने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं दूसरे युवक की पीठ पर गहरी चोट आई, जबकि तीसरे युवक के पैर पर टंगिया से वार किया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया, जहां तीनों ग्रामीणों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर इस मामले की सूचना झलमला पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

CG : दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु व्यापक सर्वेक्षण, कलेक्ट्रेट में बैठक सह कार्यशाला आयोजित …

सूरजपुर । जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले)…

12 minutes ago
CG : खेत बचाओ अभियान के तहत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

CG : खेत बचाओ अभियान के तहत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

सूरजपुर । कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगरा में…

15 minutes ago
CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…

19 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…

27 minutes ago
CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…

30 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…

34 minutes ago