छत्तीसगढ़

CG : सिविल अस्पताल खैरागढ़ में दिव्यांग शिविर आयोजित, नशा मुक्ति अभियान के प्रति किया गया जागरूक

खैरागढ़, सिविल अस्पताल खैरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी को नशा से दूर रहने का संकल्प एवं शपथ दिलाई गई।

शिविर में कुल 47 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच के उपरांत 20 हितग्राहियों का 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं 6 आवेदक निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण अपात्र घोषित किए गए।

इसके अतिरिक्त 21 दिव्यांगजनों को मानसिक रोग तथा नाक, कान एवं गला संबंधी जटिल समस्याओं के कारण विशेषज्ञ उपचार एवं विस्तृत परीक्षण हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि रेफर किए गए मरीजों का आगे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, दिव्यांग प्रमाण पत्र से मिलने वाली सुविधाओं, पेंशन योजना, उपचार सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित हितग्राहियों ने शिविर के माध्यम से मिली सुविधाओं एवं मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

24 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

24 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

24 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

39 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

49 minutes ago