महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 52 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, रविराज ठाकुर, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जन चौपाल में ग्राम कोटनपाली बागबाहरा निवासी सदाराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु आवेदन किया गया जिस पर उक्त अधिकारी को शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम झिलमिला महासमुंद के निवासियों द्वारा वन अधिकार पत्र एवं रोजगार गारंटी योजना की बकाया राशि दिलाने हेतु आवेदन किया गया। अजय दास मानिकपुरी द्वारा पंडित दीनदयाल ग्रामीण कृषि मजदूर योजना के तहत राशि दिलवाने हेतु आवेदन किया गया। साथ ही ग्राम लहंगर के ग्रामवासियों द्वारा शासकीय स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया। इसके अलावा पट्टा बेदखली, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नामांतरण त्रुटि, अवैध कब्जा, मुआवजा राशि, साथ ही अन्य माँग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…
दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…
भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…