छत्तीसगढ़

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह महुवाटोली (कुनकुरी) द्वारा सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण की भावना के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर निशक्तजनों एवं जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, कंबल एवं साड़ी का वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

इस पावन आयोजन में शामिल होने के लिए अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा समूह रतन राम के शिष्य नागेश्वर पाठक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर उन्हें निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष अघोर पीठ द्वारा समाज के वंचित, असहाय एवं निशक्तजनों की सेवा के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करते हैं।

इस दौरान एक आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर पीठ के पूज्य आचार्य का शाल एवं श्रीफल भेंट कर विधिवत सम्मान किया। यह सम्मान आध्यात्मिक परंपरा, संत समाज के प्रति आदर तथा सेवा और मानवता के मूल्यों के प्रति मुख्यमंत्री की श्रद्धा का प्रतीक रहा। उपस्थित लोगों ने इस सम्मान को अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने अघोर पीठ द्वारा समाज सेवा, आध्यात्मिक जागरण तथा जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

23 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

53 minutes ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

1 hour ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

1 hour ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

1 hour ago
शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…

1 hour ago