जशपुरनगर । सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
सीजीआईटी जशपुर, पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु पंजीयन तिथि का निर्धारण किया गया है। इनमें प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक है। इसी प्रकार मेरिट सूची 16 जून 2026 को जारी होगी और दावा आपत्ति 17 जून 2026 तक ली जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से 24 जून तक चलेगी।
ऑनलाइन काउंसलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आवंटन आदि का अवलोकन https://cgdte.admissions.nic.in/ पर किया जा सकता है। प्रवेश नियम का अवलोकन सीजीआईटी जशपुर की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर उपलब्ध है। पंजीयन एवं अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर संस्थान के मो. नं. 8109517732, 7693890308 पर संपर्क किया जा सकता है। रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले एक-दो दिनों में प्रवेश कर सकता है। मौसम…
अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग…
दुर्ग,। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया…
दुर्ग । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में…