छत्तीसगढ़

CG : सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को, बोर्ड ने जारी की डेटशीट…

रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। इस वर्ष सभी विषयों की परीक्षा 28 जुलाई (मंगलवार) को एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी, जबकि विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि दो या तीन घंटे निर्धारित की गई है।

बोर्ड के अनुसार अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, एंटरप्रेन्योरशिप, लीगल स्टडीज, होम साइंस, रिटेल, आईटी, वेब एप्लीकेशन, टूरिज्म, बैंकिंग और हेल्थ केयर सहित अधिकांश विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। वहीं हिंदुस्तानी संगीत, पेंटिंग, कमर्शियल आर्ट और योग जैसे विषयों के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है और उनकी परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम तैयार करते समय थ्योरी परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ अंक को स्कूल द्वारा पहले से भेजे गए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल अंकों के साथ जोड़ा जाएगा। यदि किसी छात्र ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, तो संबंधित विषय में अधिक अंक ही अंतिम मार्कशीट में शामिल किए जाएंगे, जिससे छात्रों को कम अंकों का नुकसान नहीं होगा।

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। नियमित विद्यार्थियों को प्रिंटेड मार्कशीट उनके स्कूलों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि निजी अभ्यर्थियों को अंकसूची उनके पंजीकृत पते पर भेजी जाएगी। दिल्ली क्षेत्र के कुछ निजी अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा केंद्र से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

21 minutes ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

25 minutes ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

40 minutes ago
CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…

42 minutes ago
CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…

44 minutes ago
CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

47 minutes ago