CG : सी.एस.आई.डी.सी की बैठक में उद्योग हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर, सी.एस.आई.डी.सी. के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में उद्योग हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र चैनपुर में सुरक्षा के दृष्टिगत् स्ट्रीट लाईट स्थापित कराने की स्वीकृति दी गई। गौरतलब है कि क्षेत्र के चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत् स्ट्रीट लाईट स्थापित कराये जाने मांग की जा रही थी। स्ट्रीट लाईट स्थापित करने की स्वीकृति से की यहां की सुरक्षा संबंधी समस्याओं का निवारण हो सकेगा। 

इसी प्रकार जशपुर क्षेत्र के आदिवासी विशेषकर महिलाओं द्वारा संचालित जशप्योर अंतर्गत् सामग्रियों के उत्पादन एवं जशप्योर की ब्राडिंग हेतु तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम खुटीटोला स्थित 10 एकड़ भूमि को एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग के उपयोग के लिये आरक्षित किये जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के फलस्वरूप स्थानीय उपलब्ध कच्चे माल का समुचित उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के उत्पाद यथा आयुर्वेदिक हर्बल सप्लीमेंट, टी-बैग्स, घी, कोल्ड प्रोसेस्ड ऑयल एवं अन्य उत्पादो के उत्पादन में सहायता मिलेगी। 

इसके साथ-साथ निगम के आधिपत्य की कचना, धमतरी क्षेत्र की भूमि में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया। फ्लैटेड फैक्ट्री प्लग एंड प्ले की अवधारणा अनुसार बनाई जायेगी जिससे नवीन उद्योग, स्टॉर्टअप तथा आई.टी.-आई.टी.ई.एस. इकाइयों को मूलभूत सुविधायें आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर बैठक में प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी विश्वेश कुमार, संचालक उद्योग प्रभात मलिक, संयुक्त सचिव वित्त श्रद्वा त्रिवेदी एवं अपर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, संदीप बांगड़े उपस्थित थे।  

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

6 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

6 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

6 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

7 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

7 hours ago