छत्तीसगढ़

CG : सुकमा के कई गांवों में आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप …

सुकमा. जिले में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. करीब 20 मिनट तक चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी नुकसान पहुंचाया. नेशनल हाईवे पर कई जगह विशाल पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई. तेज हवाओं की वजह से बिजली तारों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे जिला मुख्यालय समेत कई गांवों की बिजली गुल हो गई.

पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा और देर रात तक बिजली विभाग की टीमें लाइन दुरुस्त करने में जुटी रहीं. सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ा, जहां बाजार क्षेत्र के टीन और लोहे के शेड हवा में उड़ गए. कई लोगों के आशियाने भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित जगहों की तलाश करते नजर आए. अचानक आए इस तूफान ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन भारी नुकसान भी पहुंचाया. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की अपील की है. जिले में अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

दुर्ग । जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई…

7 minutes ago
CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने…

11 minutes ago
जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर  जबलपुर में एयरपोर्ट के पास बम मिला है। यह अनएक्सप्लोडेड बम देख इलाके में…

14 minutes ago
सरकारी दफ्तर बना शराबखाना! शाम होते ही कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

सरकारी दफ्तर बना शराबखाना! शाम होते ही कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

बालोद. बालोद जिले में जिला विपणन विभाग के कर्मचारियों का कारनामा सामने आया है, जिन्होंने…

15 minutes ago
CG : धुनहार नाला पर अमरपुर एनीकट योजना के निर्माण के लिए 4.26 करोड़ रूपये स्वीकृत …

CG : धुनहार नाला पर अमरपुर एनीकट योजना के निर्माण के लिए 4.26 करोड़ रूपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड बैकंुठपुर धनुहार नाला पर…

16 minutes ago
CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

रायपुर। रायपुर में एक उपअभियंता ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद से जुड़ी काउंसलिंग…

27 minutes ago