छत्तीसगढ़

CG : सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद

रायपुर,

सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद
सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद

प्रदेश में सुशासन को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में सरकार की पहलें अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सुबह सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिलफिली बाजार का औचक दौरा कर आमजन से सीधे संवाद किया।

मंत्री राजवाड़े ने सब्जी मंडी एवं बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों, ग्रामीणों और महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कई नागरिकों ने स्थानीय सुविधाओं, बाजार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दे साझा किए।

मंत्री राजवाड़े ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
भ्रमण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र हितग्राहियों से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बालोद/भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों…

14 minutes ago
गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व…

19 minutes ago
बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’…

22 minutes ago
ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

भोपाल  एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब…

24 minutes ago
मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

1 hour ago