उत्तर बस्तर कांकेर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। समाधान शिविरों में ग्रामीणों का तात्कालिक समाधान हो रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कांकेर की ग्राम पंचायत बेवरती में प्रथम जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पहुंची फुलेश्वरी जैन ने बताया कि उन्हें शिविर स्थल में तत्काल मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर वितरित किया गया। मौके पर ही मनरेगा जॉब कार्ड पाकर गद्गद् जैन ने कहा कि उम्मीद से जल्दी उन्हें जॉब कार्ड मिल गया। उन्होंने बताया कि जॉब कार्ड के अभाव में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। अब जॉब कार्ड बन जाने से ये सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। फुलेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार ने सचमुच उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…