छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों का आगाज …

बालोद । राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले पहला जनसमस्या निवारण शिविर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में 04 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम महराजपुर, गिधवा, पिनकापार, मुजगहन, फुलसुंदरी, बहेराभाठा, चेबा नवागांव, जेवरतला, रानीतराई रोड, भरदा ट, हरदी, औरी, टटेंगा, नाहंदा पीपरखार ना, संबलपुर क, खामतराई, कुआगांव, मनकी सा एवं खपराभाट के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन (मोबाईल नंबर 9754976727) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव एवं जल संसाधन विभाग के आशीष रूसिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर आम जनता के लिए शीतल पेयजल के अलावा , आम का पना, कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा । इसके अलावा आम जनता को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।

kgnews

Recent Posts

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

25 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

55 minutes ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

60 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

1 hour ago