छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार : धरमजयगढ़ के हाटी शिविर में उमड़ा जनसैलाब

 926 आवेदनों का हुआ त्वरित समाधान

19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
 17 पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित

रायपुऱ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ अब जनविश्वास का महाअभियान बन चुका है। इसी कड़ी में आज धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम हाटी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शासन और प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार पहुँचा। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ कुल 926 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर की प्रमुख उपलब्धियां और त्वरित सेवाएं
    सामुदायिक भवन हाटी में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया। एग्रीस्टैक पंजीयन, आधार कार्ड अपडेशन, ई-श्रम कार्ड और महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं तत्काल प्रदान की गईं। अविवादित नामांतरण, जाति प्रमाण-पत्र वितरण और राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों का समाधान किया गया। आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड निर्माण के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हितग्राहियों को मिली राहत की सौगात
     शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ वितरित किया गया। दिव्यांग एवं नागरिकों को समाज कल्याण विभाग द्वारा गुरवारी (बरबसपुर), कुंती बाई (बेहरामार) और मदनसिंह राठिया को सेटेबल वॉकिंग स्टिक तथा साधुराम बेक को ब्लाइंड स्टिक प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के 05 सफल हितग्राहियों को प्रोत्साहन स्वरूप दीवार घड़ी भेंट की गई। वहीं मनरेगा के तहत विलास राठिया को आजीविका हस्तांतरण प्रमाण-पत्र सौंपा गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा 16 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण और 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
सामाजिक परिवर्तन 17 पंचायतें बाल विवाह मुक्त
    शिविर का एक गौरवशाली पहलू यह रहा कि यहाँ 17 ग्राम पंचायतों को औपचारिक रूप से ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित किया गया, जो क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक जागरूकता का परिचायक है।

kgnews

Recent Posts

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 minute ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

4 minutes ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

6 minutes ago
CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

9 minutes ago
CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…

16 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…

16 minutes ago