छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार में चमरू तिर्की को मिला वन अधिकार पत्र, खेती-किसानी को मिला नया संबल

गांव में ही मिला अधिकार, अब जमीन पर बढ़ा भरोसा और भविष्य हुआ सुरक्षित

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामा निवासी चमरू तिर्की को सुशासन तिहार के दौरान वन अधिकार पत्र पुस्तिका प्रदान की गई। वन अधिकार पत्र मिलने से उनकी वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई और अब वे अपनी जमीन पर अधिक आत्मविश्वास के साथ खेती-किसानी कर सकेंगे।

चमरू तिर्की ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले भूमि संबंधी कार्यों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वन अधिकार पत्र मिलने के बाद उन्हें अपनी जमीन पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे खेती करना आसान होगा और भविष्य के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अधिकारी स्वयं गांव पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याएं बताने और योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूरस्थ सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। चमरू तिर्की ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

7 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

8 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

8 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

8 hours ago