महासमुंद, सुशासन तिहार अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर हेतु बस के माध्यम से रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक बस यात्रा के जरिए ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं शासकीय कार्यों में मितव्ययिता का संदेश दिया गया।
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर लगातार अपील की जा रही है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बस के माध्यम से शिविर स्थल तक भेजने की पहल की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी सुशासन तिहार एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक बस यात्रा को प्राथमिकता देने की बात कही।
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…