छत्तीसगढ़

CG : सुशासन दिवस पर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – देव

रायपुर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस की बधाई दी है। इस मौके पर देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया कि उन्होंनें मोदी की गारंटी को पूरा करनी प्रारंभ कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे। देव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व नवगठित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटलजी की जयंती भाजपा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है। इस दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएँ हैं, उनको जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करें। देव ने कहा कि प्रदेश की साय के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार द्वारा आज सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के 2 वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है। ‘मोदी की गारंटी’ को अमल में लाने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। देव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने इससे पहले अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए राशि स्वीकृत करके अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में पहल की है। इसी प्रकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल  खरीदने का आदेश देकर मुख्यमंत्री साय ने गरीबों और किसानों के कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री साय को प्रदेश अध्यक्ष देव ने बधाई दी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्म अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्म अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहन से वर्ष 2012 में पद्म से सम्मानित शास्त्रीय गायक  उमाकांत…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी…

32 minutes ago
हनोदा माइनर नहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

हनोदा माइनर नहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

रायपुर  जल संसाधनों के संरक्षण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के…

39 minutes ago
मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

47 minutes ago
मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर में…

59 minutes ago
तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण

तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण

विश्व पर्यावरण दिवस विशेष तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण ड्रोन निगरानी, स्मार्ट…

1 hour ago