छत्तीसगढ़

CG : सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय नवाचार कार्यक्रम 19 से 25 दिसंबर 2025 तक …

सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय नवाचार कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर 2025 तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. संजय अलंग मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय अलंग ने कहा कि सुशासन का मूल सिद्धांत दो बातों निषेध और वंचना पर आधारित होता है। जितना अधिक अनावश्यक निषेधों को कम किया जाएगा और वंचनाओं को दूर किया जाएगा, उतना ही समाज में संतोष और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि यही वास्तविक सुशासन है। डॉ. अलंग ने आगे कहा कि सुशासन केवल नियमों और आदेशों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वह सहभागितापूर्ण, जवाबदेह और संवेदनशील होना चाहिए।

प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करना होना चाहिए। जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तभी सुशासन की अवधारणा सार्थक होती है। उन्होंने सुशासन के 8 नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही जिससे विकास के लक्ष्य पूरे हो और समाज के सभी वर्गाें का विकास हो।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. संजय अलंग एक संवेदनशील और अनुभवी अधिकारी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव से जिले के अधिकारियों को मार्गदर्शन मिलेगा। कलेक्टर ने जिले में सुशासन के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा “चेतना” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग की स्मार्ट क्लास, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य नवाचारों पर भी प्रकाश डाला तथा जिले के विकास हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम साझा किए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा गांव-गांव में सुशासन सप्ताह के तहत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कानून व्यवस्था, जनभागीदारी और कम्यूनिटी पुलिसिंग के महत्व पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉ. अलंग जैसे अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला है जो उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। जिले में कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम “चेतना” के माध्यम से नशा उन्मूलन, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जनता को जागरूक किया जा रहा है, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ा है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में किए गए नवाचारों के लिए जिले को सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. संजय अलंग ने इस दौरान अधिकारियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर ज्योति पटेल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

2 hours ago