सूरजपुर। देश के 11 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर भी आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आज प्रदेश की मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सूरजपुर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही कई हिस्सों में भी मौसम में बदलाव आया है। तो दूसरी ओर तापमान में हल्की गिरावट देखने को​ मिली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *