CG : सेक्टर बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा…

महासमुंद, जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित सेक्टर बैठक में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का विजिट कर कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।


सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर सेक्टर के स्वास्थ्य संस्थानों में विजिट किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, बसना, पिथौरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा, तोषगांव, लम्बर, भंवरपुर, बहमनी, सलडीह, खल्लारी, खमरिया, खट्टी, बरौली एवं सेक्टर गड़फुलझर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एमडीए कार्यक्रम की प्रगति, मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में कमी, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी केस खोज एवं उपचार तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करना विभाग की प्राथमिकता है। नियमित सेक्टर बैठक एवं फील्ड विजिट के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक एवं विजिट में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे, नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. ज्योति साहू, आर  सी  एच नोडल, आरएमएनसीएच ए सलाहकार संदीप चंद्राकर एनएलईपी सलाहकार एकेश्वर  शुक्ला, नोडल अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, डीटीसी (एनटीईपी) उत्तम श्रीवास, पीएमडीटीसी घनश्याम देशमुख, सीपीएम राहुल ठाकुर एवं एफएलसी तेजस राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

59 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

1 hour ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago