छत्तीसगढ़

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। जिससे उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्रदान की गई।जन्म जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में ये आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल भी इस कार्यकम में मौजूद थे, इन दोनों अधिकारियों के अलावा जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने पौध रोपण कर पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। भौगोलिकसंदर्भ

सेक्टर 6 पुलिस लाइन में 200 से अधिक पौध रोपण किया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि पुलिस लाइन में आज मेरे द्वारा एवं अफसरों एवं जवानों की मौजूदगी में 200 से अधिक पौधे यहां रोपे गए।सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में पूरे देश में ये कार्यक्रम आयोजित किया गए उसी के तहत हमने यहां पौध रोपण किया है ।पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो सभी ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई है।

एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए आईजी श्री शांडिल्य ने कहा कि क्राइम डेटा बढ़ रहा है ऐसा नहीं कि मेरे रेंज सभी एसपी, टीआई, जवान अच्छी मेहनत कर रहे है।

जहां सुधार की जरूरत है हम वहां मॉनिटरिंग कर रहे है।

इस दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर 6 पुलिस लाइन में करंज और बरगद का पौध रोपण हमने किया है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमने ली है इसके लिए बाकायदा सुरक्षा कवच एवं उनकी समय में देख रेख हो इसकी जिम्मेदारी ली है।

वर्षा रितु में इन पौधों को लगाया गया है ताकि ये बड़े हो और लोगों को छाया दे सके और पर्यावरण भी संतुलित रहे जल्द ही हम सुपेला, छावनी,एवं जामुल थाने में भी वृहद वृक्षा रोपण करने जा रहे है। 30 जून को नया पुलिस लाइन में भी पौध रोपण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें कटहल ,जामुन, आम,इत्यादि फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे ।

आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित अफसरों में एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण मनी चंद्रा, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी , सीएसपी प्रशांत पैकरा,क्राइम डीएसपी श्री सिदार ,डीएसपी चित्रा वर्मा, टीआई जितेंद्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पुलिस अफसर एवं जवान मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

14 minutes ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

29 minutes ago
एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

44 minutes ago
तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

54 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

1 hour ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

1 hour ago