छत्तीसगढ़

CG : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 1 महिला और 4 पुरुष गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी से सटे थाना मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत अनैतिक व्यापार कराने वाली एक महिला और चार पुरुषों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के तहत कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राठौर के निर्देशानुसार यह कार्यवाही की गई। थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर यह संयुक्त ऑपरेशन डी.एस.पी. (आईयूसीएडब्ल्यू) ललिता मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, निरीक्षक अजीत सिंह (थाना राखी), उपनिरीक्षक शशि पैकरा (थाना टिकरापारा), उपनिरीक्षक हरिप्रसाद देवता, आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत, नंदलाल अग्रहरि, धनेन्द्र जोशी, और महिला रक्षा टीम के सदस्य (म.प्रधान स्वलेहा शेख, के. पदमा, म.आर पुष्पा एक्का 2366, हेमलता वर्मा, म.आर 2292 कामिनी तिग्गा) द्वारा किया गया।आरोपी:    महिला संचालिका    महेश व्यास, पिता गोविंद व्यास, उम्र 27 साल, पता: गोकुल चंद्रमा मंदिर के पास, बुढापारा, थाना कोतवाली, जिला रायपुर    तेजेन्दर सिंह, पिता जगदीश सिंह, उम्र 21 साल, पता: शीतला मंदिर के पीछे, आमापारा, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर    शिवेन्द्र निषाद, पिता मनोज निषाद, उम्र 21 साल    डीसी कुमार देवदास, पिता व्यासनारायण देवदास, उम्र 24 साल, पता: ग्राम कन्हेरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुरइन सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में अपराध क. 187/2024 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्यवाही की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर कर्ण कुमार उके ने किया।इस कार्यवाही के माध्यम से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अनैतिक व्यापार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

8 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago