CG : सेजस अलनार के स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा रैली के साथ दिखाया देशभक्ति का जज्बा…

जगदलपुर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेजस अलनार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा रैली निकाली। नन्हें कदमों से निकली इस रैली में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और पूरे क्षेत्र में एकता व गर्व का संदेश दिया गया।

रैली का आयोजन विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से किया गया, जिन्होंने बच्चों के मन में देश प्रेम का भाव जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिरंगे के रंगों से सजे बच्चों ने आस-पास के घरों और गलियों में जाकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व के बारे में प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश की विरासत और स्वतंत्रता के महत्व को समझें। रैली के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर जय हिंद का उद्घोष किया और भारत माता को नमन किया।

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

1 hour ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago