छत्तीसगढ़

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

कोरबा । भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा – अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमेन, अग्निवीर महिला पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा आदि श्रेणियों के लिए 01 जून से 12 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ के परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की गई थी, उसका परीक्षा परिणाम दिनांक 12 जुलाई 2026 को घोषित हो गया है। परिक्षार्थी अपना परीक्षा परिणम भारतीय सेना की वेबसाइट (www.kzoinindianarm.nic.in) पर देख सकते हैं और यह परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित किया गया है।

कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) में सफल हुए छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए अगले चरण के अंतर्गत शारीरिक दक्षता, दस्तावेजो की जांच और चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा। जो इस प्रकार है- सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल मध्य प्रदेष द्वारा हवलदार आर्मी एजुकेशन हवलदार एवं धर्म गुरू (जेसीओ) उम्मीदवारों के लिए आर्मी भर्ती 25 जुलाई से 06 अगस्त 2026 तक स्पोर्टस् कॉलेज, सीहोर में आयोजित की जाएगी।

सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक और महिला सेना पुलिस पद आदि की भर्ती अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवीं व आठवीं) के लिए आर्मी भर्ती का आयोजन जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।

उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होती है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

3 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago