CG : सेल्समैन फर्जी लूट मामले में गिरफ्तार, पुलिस ने उगलवाई सच्चाई…

जांजगीर-चांपा । कृष्णा हुंडई में सेल्समैन का काम करने वाले युवक ने थाने पहुंचकर रुपए लूटने की शिकायत की थी। घटना सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। पूछताछ में युवक बार-बार बयान बदलने लगा, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने झूठी रिपोर्ट लिखाने की बात कबूल कर ली। कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल ने बताया कि बिलासपुर निवासी प्रयांश देवांगन कलेक्शन का काम करता है।

वह 4 लाख 50 हजार रुपए लेकर जा रहा था और रास्ते में लूट की झूठी कहानी गढ़ी। बाद में उसने बताया कि पैसे खुद खर्च कर दिए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़े कोनी थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना अटल आवास निरतु की है, जहां निवासी मोहम्मद आजाद के घर चोरी हुई। पीड़ित के अनुसार, 26 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी हुमा फिरदोष के साथ पारिवारिक शादी में चिरमिरी गए थे।

घर में अलमारी बंद कर ताला लगाया गया था। 3 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे में बाहर से ताला बंद था, लेकिन अंदर से कुंडी लगी हुई थी। छोटे बच्चे को गेट के ऊपर से अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर पहुंचने पर देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा था और कमरे की अलमारी खुली हुई थी। अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नगद, सोने का नथ, अंगूठी, तीन बिछिया, चांदी की पायल और ब्रेसलेट समेत कुल करीब 65 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

11 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

11 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

12 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

12 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

12 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

12 hours ago