छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र …

रायपुर : शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण, खैरागढ़ जिले के ग्राम पचपेड़ी निवासी इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा के मामले में सामने आया, जिनका निवास प्रमाण पत्र इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक था।

    इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। दस्तावेज के अभाव में उनका प्रवेश प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी की।
    जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए आवेदन का शीघ्र परीक्षण किया तथा उसी दिन निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उनका इंजीनियरिंग प्रवेश सुरक्षित हो सका और उन्हें बड़ी राहत मिली।

    इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा ने शासन,  प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्यशैली के कारण उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
    सेवा सेतु के माध्यम से राजस्व, प्रमाण पत्र, पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं आम नागरिकों को सरल और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों तक त्वरित सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

46 minutes ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

48 minutes ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

49 minutes ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

57 minutes ago
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

रायपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के परिणाम गुरुवार को…

58 minutes ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

1 hour ago