छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में लोक सेवा केन्द्रों का उन्नयन ष्सेवा सेतु केन्द्रष् के रूप में किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत अब आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन संबंधी राजपत्र अधिसूचना तथा भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिले में सेवा सेतु केन्द्रों का विस्तार

वर्तमान में जिले के सभी 16 तहसील कार्यालयों में सेवा सेतु केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अंबिकापुर, लखनपुर एवं सीतापुर के शहरी क्षेत्रों में लगभग 50 सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों को सेवा सेतु केन्द्रों की सेवाओं के संचालन से जोड़ने की प्रक्रिया जिला स्तर पर की जा रही है। इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

सेवा सेतु रू जनता के द्वार, डिजिटल सरकार

सेवा सेतु के माध्यम से शासन की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नागरिकों तक सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंच रहा है। सभी सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा तय की गई है, जिससे आम नागरिकों को तय अवधि के भीतर सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर सेवाओं के संचालन से नागरिकों को अनेक लाभ प्राप्त हो रहे हैं। अलग-अलग विभागों और पोर्टलों पर निर्भरता कम हुई है तथा एक ही स्थान पर सेवाओं की उपलब्धता से समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है। इससे सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक सरल, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनी है।

सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र, मूल निवास, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन अधिसूचना तथा भू-नकल संबंधी सेवाओं का भी व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है।

सेवा सेतु में 86 से बढ़कर 441 सेवाएं

पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण ष्सेवा सेतुष् विकसित किया गया, जिसमें अब 441 से अधिक सेवाएं शामिल की गई हैं। इनमें 54 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का एकीकरण किया गया है। तीस से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

नाम परिवर्तन हेतु गजट नोटिफिकेशन सेवा हुई आसान

पूर्व में नाम परिवर्तन संबंधी गजट नोटिफिकेशन के लिए नागरिकों को आवेदन करने राजनांदगांव जाना पड़ता था, जिससे समय एवं आर्थिक संसाधनों का अतिरिक्त व्यय होता था। अब यह सुविधा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। नागरिक अपने जिले अथवा निकटतम सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से इस सेवा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

पंचायत स्तर पर उपलब्ध हुई विवाह प्रमाण-पत्र सेवा

पंचायत स्तर की सेवाओं को भी सेवा सेतु पोर्टल से जोड़ा गया है। इसके तहत विवाह प्रमाण-पत्र सेवा अब पंचायत स्तर पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल रही है

व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिल रही सुविधा

तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सेवा सेतु को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है। अब नागरिक घर बैठे व्हाट्सएप के माध्यम से सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ऑनलाइन सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना पा रहे हैं।

पारदर्शिता और जवाबदेही को मिला बढ़ावा

सेवा सेतु केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की निगरानी आसान हुई है, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही दोनों को मजबूती मिली है। डिजिटल सुशासन की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई है, जो नागरिकों को घर के निकट, सरल, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

kgnews

Recent Posts

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या…

14 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम…

19 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की…

23 minutes ago
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

44 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

1 hour ago