छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र …

रायपुर : शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया श्सेवा सेतुश् पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसी का लाभ विकासखंड कोण्डागांव के आड़का, छेपरा पारा निवासी सोनम कौशिक को भी मिला। उन्होंने अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्थानीय कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्धारित समय-सीमा में दोनों प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हो गए।

सोनम कौशिक बताती हैं कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त व्यय होता था। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही आसान है। अब हमें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय पर प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाते हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम रूप में उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा बढ़ाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

आज सेवा सेतु के माध्यम से जिले के अनेक नागरिक घर के निकट उपलब्ध ऑनलाइन सेवा केंद्रों के जरिए विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर रहे हैं, जिससे नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

6 minutes ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

23 minutes ago
CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

अम्बिकापुर : किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों…

27 minutes ago
CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे…

34 minutes ago
CG : सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

CG : सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी रायपुर. नगरीय प्रशासन…

37 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

एमसीबी/ जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री…

39 minutes ago